महाराणा प्रताप की जयंती पर प्याऊ का आयोजन करना बेहद सुखद और अच्छा रहा जो भी पानी पिने आया अपनी दुआ देकर
गया
चलते हुए राहगीरों को मीठे ठन्डे पानी से अपनी प्यास भुझाते हुए देखकर ऐसा सुकून मिल रहा था जैसे मानो हम बड़े पुन्य का काम कर रहे हो हमने सब कुछ हासिल कर लिया
आगे भी चाह हैं की ऐसे ही प्रयास करते रहे गरीब जनता की सेवा करते रहे उनका साथ दे क्युकी गरीब ही गरीब के लिए कुछ करता हैं
बेमतलब की रैली का आयोजन करना , किसी पार्टी का विरोध करना , पुतले जलाना , आन्दोलन करना ये काम नेता लोग करते हैं फिजुलखर्ची के काम लगते हैं
किसी को कोई फायदा मिलता हो या कोई गरीब दुआ देता होगा सब पीछे से गाली और बदुआ देते हैं
मुझे तो प्याऊ जैसे काम करना वाकई में बहुत अच्छा लगा बहुत ख़ुशी मिली और आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे जिससे किसी की तो हो किसी गरीब की दुआ मिले
राहुल सिंह शेखावत एवं समस्त कार्यकर्त्ता






No comments:
Post a Comment